फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: धनुषभंग धुनिजात न जानी, मुदित कहहिं जहं तहं नर नारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। रामलीला विकास कमेटी के तत्वावधान में गोरवाली चौक पर आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने के दृश्य पर पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। लीला देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंचन के दौरान राजा जनक की ओर से सीता स्वयंवर के लिए रखी गई शर्त का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कई राजा शिव धनुष उठाने में असफल रहे। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई तो वह टूट गया। इसके बाद माता सीता ने श्रीराम को वरमाला पहनाई। राम-परशुराम संवाद ने भी दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
विज्ञापन

रामलीला में विकास प्रजापत ने श्रीराम, सागर गोयल ने माता सीता और पवन भटनागर ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई। परशुराम के पात्र ने भी प्रभावशाली अभिनय किया। समाजसेवी रजत जैन ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नत्थुराम गुर्जर उपस्थित रहे। उन्होंने कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति, संस्कारों और सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें