फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दो चोर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुनानक अस्पताल और जिला नागरिक अस्पताल के बाहर से चोरी हुई थीं बाइक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। एवीटी स्टाफ हथीन ने दो अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने बताया कि जिले में वाहन चोरी समेत अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

एवीटी स्टाफ प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, पहले मामले में गांव चांदहट निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दी थी कि वह अपने ताऊ के बेटे की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पलवल के गुरुनानक अस्पताल के बाहर खड़ी कर गया था। वापस आने पर बाइक गायब मिली। इस मामले में एवीटी स्टाफ ने नूंह जिले के सिहरी गांव निवासी कयूम को हथीन-उटावड़ रोड बाईपास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर एक अन्य चोरी की बाइक भी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव धिंगराका निवासी अलीम की मोटरसाइकिल 23 अक्तूबर को जिला नागरिक अस्पताल पलवल के इमरजेंसी गेट के सामने से चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने नूंह जिले के रेहपुआ गांव निवासी पवन को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि वाहन चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें