फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 13.69 ग्राम स्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। एंटी नारकोटिक्स सेल ने हथीन-अंधरोला रोड पर बाईपास के पास घेराबंदी कर 13.69 ग्राम स्मैक सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के खिलाफ हथीन थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर विश्व गौरव ने बताया कि एएसआई सिराजूदीन के नेतृत्व में एक टीम दिनांक बुधवार को हथीन थाना क्षेत्र में गश्त व नशे की रोकथाम अभियान अंतर्गत हथीन रेस्ट हाउस के पास मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गुराकसर का रहने वाला अजरुदीन और आमीर काफी समय से स्मैक बेचने का काम कर रहे हैं और अभी भी भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर हथीन बाईपास रोड पर खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामार टीम तैयार की और मौके पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए, राजपत्रित अधिकारी डीएसपी महेंद्र वर्मा को सूचित कर उनकी मौजूदगी में आरोपियों की तलाशी ली गई, तो अजरुदीन के पास से 8.02 ग्राम और आमीर के पास से 5.67 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक कब्जा में लेकर आरोपियों के विरुद्ध हथीन थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई महेंद्र सिंह की आगामी विवेचना इकाई द्वारा नशा तस्करी के मुख्य स्त्रोत का पता लगाने हेतु आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें