फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तहसील कार्यालय में हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। पुलिस ने 27 अक्टूबर को हथीन तहसील कार्यालय परिसर में वकील के मुंशी वारिश पर हुए जानलेवा हमले और नकदी छीनने के मामले में संलिप्त दो नामजद आरोपियों साहिब और अबरार को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी शहर हथीन प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता मोहम्मद सैफ निवासी जाडोली (हाल आबाद हथीन) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उनके मामा वारिश, जो हथीन तहसील परिसर में एक वकील के पास मुंशी (डीड राइटर) का कार्य करते हैं पर 15 नामजद व 15-20 अज्ञात लोगों ने हमला किया था।
उनकी जेब से रजिस्ट्री के स्टाम्प के 40,हजार रुपये जबरन छीन लिए और सीट पर तोड़फोड़ की। तहसील के वकीलों व अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले में साहिब तथा अबरार निवासी गांव अंधरोला, थाना हथीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले घटना के विरोध में लगातार दूसरे दिन हथीन, पलवल और होडल के वकीलों ने न्यायिक परिसरों में कामकाज ठप रखा। पलवल में वकीलों ने एसपी दीप्ति गर्ग का पुतला भी फूंका। हथीन बार एसोसिएशन के प्रधान मोहम्मद इकबाल जराली ने कहा कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन वकील संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें