फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह पुलिस ने साइबर अपराध के आरोपियों अरबाज, निवासी बुबलहेड़ी और आफाक खान, निवासी हिरवाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अरबाज के मोबाइल में शर्मा इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी नाम से व्हाट्सएप बिजनेस प्रोफाइल और दीपक शर्मा नाम से फेसबुक अकाउंट मिला। फोन में स्कूटी बिक्री से जुड़े संदिग्ध संदेश और क्यूआर कोड की तस्वीरें मिलीं हैं। संबंधित नंबर पर 50,599 और 17,600 रुपये की ठगी से जुड़ी शिकायतें दर्ज मिलीं।
वहीं, आफाक के मोबाइल में दो सिम कार्ड, संदिग्ध फोटो-वीडियो, वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट मिले। एक नंबर पर महाराष्ट्र के जलगांव से संबंधित शिकायत दर्ज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन में सतर्क रहने और ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें