फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किले पर झंडा फहराने के विरोध में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। भाजपा द्वारा शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर फहराए गए झंडे का विरोध जताया गया। सभी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व पलवल विधायक दीपक मंगला, होडल विधायक जगदीश नायर व हथीन विधायक प्रवीण डागर ने किया। हिंदु संगठनों के लोग और भाजपा कार्यकर्ता भवन कुंड स्थित मंडी धर्मशाला पर एकत्रित हुए। वहां से पैदल हाथों में तिरंगा झंडा लिए निकले। यात्रा मंडी धर्मशाला से कमेटी चौक, पुराने जीटी रोड, मीनार गेट, पुराने सोहना मोड़, नए सोहना मोड़, आगरा चौक के रास्ते दिल्ली-आगरा राजमार्ग से होते हुए ताऊ देवीलाल टाउन पार्क पर समाप्त हुई। विधायक दीपक मंगला, जगदीश नायर व प्रवीण डागर ने कहा कि तिरंगा झंडा देश की शान है। अपने स्वार्थ के लिए कोई भी इसका अपमान नहीं कर सकता। इसका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी आंदोलन करे, किसी को एतराज नहीं है। इस मौके पर पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, मुकेश सिंगला, पवन अग्रवाल, वीरेंद्र शर्मा, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें