फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 261 स्वास्थ्यकर्मियों को लगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में शनिवार को भी करीब 15 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस दौरान 261 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें पलवल में 27 और हथीन में 234 स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में 4300 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाना है। 90 प्रतिशत टीकाकरण का काम पूरा हो चुका है। पलवल प्रदेश में दूसरे स्थान पर चल रहा है। जिले में कोरोना वैक्सीन के लिए जिला नागरिक अस्पताल के अलावा हथीन नागरिक अस्पताल, होडल नागरिक अस्पताल, दूधौला, अलावलपुर, अमरपुर, कोट, उटावड, नांगल जाट, पीएचसी सल्लागढ़, पीएचसी कृष्णा कालोनी में टीका लगाया गया। पलवल में जहां शनिवार को 27 स्वास्थ्यकर्मियों, वहीं हथीन में नागरिक अस्पताल में 119, कलसाडा पीएचसी में 62 व छांयसा पीएचसी के 52 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिन कर्मियों को टीका लगने से रह गया है, उन्हें भी जल्द लगाया जाएगा। उसके बाद अगले सत्र में टीकाकरण के लिए सरकार की तरफ से जो गाइडलाइन आएंगी, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें