फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फ्लाईओवर बंद होने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर की मरम्मत के चलते सोमवार को वाहनों को सर्विस लेन से निकाला गया। इससे सर्विस लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और शहर में जाम की स्थिति बन गई। वहीं, दबाव बढ़ने के कारण सर्विस लेन को जोड़ने वाले कैंप अंडरपास को भी बंद कर दिया गया। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीसी रेजिडेंस के सामने से पप्पन प्लाजा के पास उतरने वाले फ्लाईओवर पर सड़क सुदृढ़ीकरण और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते होडल और मथुरा की ओर से दिल्ली व फरीदाबाद जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर के बजाय नीचे की सर्विस लेन से गुजारा जा रहा है। अधिक वाहनों के एक साथ सर्विस लेन पर आने से यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस के अनुसार, मरम्मत कार्य के कारण फ्लाईओवर तीन दिन तक बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से निकलना होगा। पुलिस ने वाहन चालकों से धीमी गति से चलने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने और यातायातकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें