फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों की गाड़ी हाईवे पर नील गाय से टकराई

Tue, 29 Oct 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित अटोहां चौक के निकट मंगलवार सुबह दिल्ली से आगरा जा रही पर्यटकों की कार नील गाय से टकरा गई। जिससे कार में सवार यूके की एक महिला पर्यटक घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, पुलिस पर्यटकों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली निवासी जितेंद्र मीणा अपनी कार में यूके के तीन पर्यटकों ग्रहम, सैम यूल्ज व लिरिहान को दिल्ली से आगरा लेकर जा रहा था। लेकिन जब उनकी कार पलवल जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर आगे पहुंची तभी सामने से एक नील गाय आ गई।

कार नील गाय से टकरा गई। जिससे कार में सवार लिरिहान के सिर में चोट लगी। घायल अवस्था में महिला पर्यटक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस को पर्यटक नहीं मिल सके।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पर्यटकों के मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विदेशी पर्यटकों की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को लगा तो प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बताया गया है कि महिला पर्यटक के सिर में चोट लगने के कारण कार के चालक दिल्ली निवासी जितेंद्र ने दूसरी गाड़ी का इंतजाम करके उन्हें वापस दिल्ली भिजवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें