फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने उठाई छात्रों की मांगें

Mon, 28 Oct 2013 11:20 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सभा सोमवार को जाट धर्मशाला के प्रांगण में संपन्न हुई। जिसमें छात्र नेताओं ने कॉलेजों में छात्र संघ के चुनाव करवाने व पलवल में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी का रिजनेबल सेंटर खोला जाने की मांग की। सभा में परिषद के प्रदेश मंत्री कुलदीप यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार छात्र संघ के चुनाव नहीं करवाकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। छात्र संघ चुनाव नहीं होने की वजह से आगे नेतृत्व नहीं उभर पा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का व्यावसायीकरण किया जा रहा है। जिसकी वजह से गरीब और पिछड़े वर्ग शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने हरियाणा में छात्र संघ के चुनाव जल्द से जल्द करवाने की मांग की।
विज्ञापन


एबीवीपी के जिला संयोजक दीपक शर्मा ने कहा कि  हरियाणा में लागू की गई सेमेस्टर प्रणाली को तुरंत रोक लगाई जाए। इसकी वजह से बच्चों के भविष्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

सभा के बाद एबीवीपी के मुख्य अतिथि यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम पलवल अमित खत्री को सौंपा गया। सभा में मुख्य रूप से पार्षद मुनीष भारद्वाज, दामोदर भारद्वाज, सतपाल चौहान व ललित कौशिक सहित अन्य छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें