फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क हादसों में बच्चे सहित तीन लोगों की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
25पीएएलपी11- जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान मौजूद परिजन।
विज्ञापन

25पीएएलपी12- मृतक हरकेश का फाइल फोटो।
25पीएएलपी13- मृतक समय सिंह का फाइल फोटो।
25पीएएलपी14- मृतक नक्ष का फाइल फोटो।
नील गाय आगे आने से दो बाइक भिड़ीं, दोनों चालकों की मौत
गड्ढा बचाने के चक्कर में केजीपी पर पलटी कार, बच्चे की मौत, पांच घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक आठ वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव आल्हापुर के समीप सामने नीलगाय आने से दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों सवार युवकों की मौत हो गई। इसके अलावा केजीपी एक्सप्रेस वे पर गड्ढा बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ने से पलट गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
थाने में कार्यरत जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि बुधवार को देर शाम हथीन निवासी हरकेश व दीघोट गांव निवासी समय सिंह अपनी-अपनी बाइकों पर सवार होकर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव आल्हापुर के समीप दोनों की बाइकों के आगे नील गाय आ गई। नील गाय आने से दोनों बाइकों के चालक संतुलन खो बैठे और दोनों आपस में टकरा गए और दोनों बाइकों पर सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में दीघौट गांव निवासी राजेंद्र ने पुलिस बताया कि उसका भाई 39 वर्षीय समय सिंह शाम सात बजे घर से पृथला स्थित एक निजी कंपनी में ड्यूटी जाने के लिए निकला था। जब उसकी बाइक नेशनल हाईवे पर आल्हापुर गांव के निकट पहुंची तो बाइक के आगे नील गाय आ गई, जिससे उसका संतुलन खराब हो गया और हथीन निवासी हरकेश की बाइक से टकरा गई, जिससे समय सिंह की मौत हो गई। वहीं, हथीन निवासी लालाराम ने दिए बयान में कहा है कि उसका 26 वर्षीय बेटा हरकेश किसी काम से बल्लभगढ़ गया था। बल्लभगढ़ से वापस हथीन आते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर आल्हापुर गांव के निकट उसकी बाइक के आगे नील गाय आ गई और बाइक दीघोट गांव निवासी समयसिंह की बाइक से टकरा गई। जिससे मौके पर ही हरकेश की मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर 174 सीआरपीसी की कार्रवाई करते हुए जिला नागरिक अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


हादसे ने दोनों परिवारों के कमाऊ पूत छीन लिए
सड़कों पर आवारा घूमती नील गाय के कारण दो परिवार को कमाऊ पूत छिन गए। सबस ज्यादा दुखों का पहाड़ हथीन निवासी मृतक हरकेश के परिवार पर टूटा। पूरा परिवार हरकेश का पहला बेटा होने की खुशियां मना रहा था। हरकेश की 25 अप्रैल 2021 को शादी हुई थी और 15 दिन पहले ही उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। 17 मई को बेटे का नामकरण हुआ था। हरकेश हथीन स्थित एक लैब में काम कर पूरा परिवार चला रहा था। उसका बड़ा भाई दिमागी बीमारी से पीड़ित है, जबकि पिता का आरे में तीन माह पहले हाथ कट गया था। परिवार की जिम्मेवारी हरकेश पर ही थी।
इसके अलावा समय सिंह की दो बेटी व एक बेटा है। करीब 10 साल पहले उसकी पत्नी जगवती की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। पहले मां व अब पिता को खोकर उसके बच्चे अनाथ हो गए। बच्चों को अब केवल दादी का सहारा है। हालांकि समय सिंह दो बड़े भाई भी हैं।
विज्ञापन

केजीपी पर पलटी कार, बच्चे की मौत, पांच घायल
केजीपी एक्सप्रेस-वे पर खाटू श्याम दर्शनों के लिए जा रहा एक परिवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चांदहट थाना प्रभारी कैलाशचंद के अनुसार, यूपी जिला बुलंदशहर के लौहगला निवासी राहुल ने दिए बयान में कहा है कि 24 मई को वैगन आर कार में उसका आठ वर्षीय बेटा नक्ष, चंचल, पंकज, आंचल, राजबाला व कार चालक शाह आलम सवार थे। केजीपी एक्सप्रेस-वे के रास्ते गाड़ी में सवार होकर सभी परिवार के सदस्य राजस्थान स्थित खाटू श्याम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। गाड़ी जब पलवल के निकट पहुंची तो केजीपी में बने गड्ढे व साइड से तेज रफ्तार से निकली गाड़ी के कारण उनकी वैगन आर कार का संतुलन खराब हो गया। बैलेंस खराब होने से उनकी कार केजीपी एक्सप्रेस-वे पर पलटा मारते हुए हाईवे से नीचे जा गिरी। गाड़ी पलटने से बेटे नक्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंचल, पंकज, आंचल, राजबाला व कार चालक शाह आलम घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें