फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नाम बदलकर की थी दोस्ती, बाद में खुद को शादीशुदा बता किया शादी से इंकार
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर बाद में भी दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने अपना नाम व पता भी गलत बताया। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदयभान के अनुसार, एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2017 में उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम व पता बल्लभगढ़ के गांव नरियाला निवासी अभिषेक देशवाल बताया। जिसके बाद वह लगातार उसके पास फोन करता रहा और दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और साल 2017 से 2021 तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मई 2021 में आरोपी ने उसे बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। आरोपी ने अपना नाम गांव निवासी कृष्ण भारद्वाज बताया। पीड़िता का कहना है कि उसके पास पीड़िता के अश्लील फोटो व वीडियो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी से उसे बुलाकर दुष्कर्म करता है। पुलिस जांच अधिकारी पुष्पा ने बताया कि युवती की शिकायत पर कृष्ण भारद्वाज के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें