फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क व रेल हादसों में महिला सहित तीन की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क और रेल दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो युवक गंभीर रुप से घायल हैं। मृतकों में एक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पहचान और पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

चांदहट पुलिस थाने के अनुसार, गांव रजपुरा निवासी ललतेश ने शिकायत दी है कि सोमवार को वह अपने पिता बुद्ध सिंह के साथ बाइक से पलवल गए थे। काम निपटाने के बाद वापस गांव आ रहे थे। तभी पलवल-हथीन मार्ग पर रतीपुर गांव के निकट एक बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। वह और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसके पिता बुद्ध सिंह को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनके पिता की मौत हो गई। आरोपी चालक बाइक लेकर फरार हो गया। दूसरे मामले में चांदहट पुलिस ने बताया कि गुलावद निवासी नुमेश कुमार ने शिकायत दी है कि सोमवार को उसका भाई हेमराज पत्नी पूनम के साथ बाइक से पलवल जा रहे थे। गांव ताराका के समीप किसी अज्ञात गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें उसका भाई हेमराज घायल हो गया। वहीं, उसकी पत्नी पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, असावटी पुलिस चौकी इंचार्ज भीम सिंह ने बताया कि सोमवार को रात करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि प्याला फाटक के समीप एक व्यक्ति की गीता जयंती की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के दाएं हाथ की कलाई पर सुरमा से टैटू गुदा है। मृतक की आयु करीब 60 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें