फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा पत्ती के साथ तीन गिरफ्तार, 52 किलो बरामद, छत्तीसगढ़ से गाड़ी में भरकर पलवल और फरीदाबाद में करते थे सप्लाई

विज्ञापन
होडल सीआइए की गिरफ्त में आरोपी व बरामद गांजा पत्ती। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। यूपी चुनाव को देखते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। होडल की अपराध जांच शाखा पुलिस ने डबचिक मोड़ पर नाका लगाकर गाड़ी से 52.5 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नूंह जिले के गांव सिंगार निवासी लियाकत, पुन्हाना निवासी यूसुफ और मुफीद के रूप में हुई। आरोपी इस गांजा पत्ती को छत्तीसगढ़ से पलवल और फरीदाबाद जिले में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

हथीन के नायब तहसीलदार दिनेश कुमार के नेतृत्व में गांजा पत्ती का वजन कराया गया। गांजा पत्ती की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। होडल सीआईए पुलिस के इंचार्ज जंगशेर सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि एक गाड़ी यूपी से पलवल की तरफ आ रही है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ है। सूचना के आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर डबचिक मोड़ के निकट नाका लगा दिया और वाहनों की जांच शुरू कर दी। आरोपियों ने पुलिस का नाका देखा तो वे गाड़ी को वापस मोड़कर फरार होने लगे, लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली तो गांजा पत्ती की खेप बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी में बैठे तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने गाड़ी से लगभग 52 किलो गांजा पत्ती बरामद की है। आरोपियों की पहचान नूंह जिले के गांव सिंगार निवासी लियाकत, पुन्हाना निवासी यूसुफ और मुफीद के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे छत्तीसगढ़ से गांजा पत्ती लाकर पलवल व फरीदाबाद जिले में सप्लाई करते हैं। वे काफी दिनों से इस काम को कर रहे हैं।
जंगशेर ने बताया कि यूपी चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के निर्देश पर लगातार अवैध हथियार और मादक पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई हुई है। अभियान चलाकर लगातार मादक पदार्थों के साथ आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। पिछले एक माह में उन्होंने करीब दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ पकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें