संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। अलीपुर तिगरा के पास पुलिस ने पिकअप गाड़ी से तीन गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से राजस्थान निवासी मनोज को काबू किया है। मामले में दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 28 अक्तूबर को सूचना मिली कि पिकअप में तीन गोवंश राजस्थान ले जाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने अलीपुर तिगरा के पास नाकाबंदी कर दी।
पुलिस को देखकर चालक पिकअप को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दो गाय और बछड़ा मिला। पुलिस ने तीनों पशुओं और पिकअप को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी राजू ने बताया कि एक आरोपी को काबू कर लिया गया है। जांच जारी है।