फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 10 हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली को लेकर मेवात में तैयारियां तेज हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ने रैली में करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता आसिफ चंदेनी ने बताया कि नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें