फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कदम-कदम पर एकता की गूंज, दौड़ में दिखा अखंड भारत का जुनून

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी, बच्चों के साथ मंत्री राजेश नागर भी दौड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह-पुन्हाना। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को नूंह में एकता और अखंडता का संदेश गूंजा। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड से आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में बच्चों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई। खास बात यह रही कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर भी बच्चों के साथ दौड़ते नजर आए। दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर लघु सचिवालय परिसर में संपन्न हुई।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश नागर ने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने आजादी के बाद 565 रियासतों का भारत में विलय कर देश को एकता के सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण के कारण ही भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ। खेड़ा आंदोलन और बारडोली सत्याग्रह में किसानों के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को भी उन्होंने याद किया।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। जाति, धर्म और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की शपथ भी दिलाई।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों का विलय कर देश को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और सामाजिक भाईचारे के लिए आगे आना चाहिए।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को पुन्हाना में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से लघु सचिवालय तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चौधरी एजाज खान ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों को एकजुट कर देश की अखंडता मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। इस दौरान डीएसपी दिनेश कुमार यादव, तहसीलदार संजीव नागर सहित प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, नगर परिषद चेयरमैन संजय, उपायुक्त अखिल पिलानी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें