फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़कों पर जलजमाव, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नगीना। क्षेत्र में हुई बारिश ने जलभराव से निपटने के प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी। बडकली चौक से नगीना के रिक्शा स्टैंड तक सड़कें पानी और कीचड़ से लबालब हैं। हालात ऐसे हैं कि सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

हैरानी की बात है कि जलभराव की समस्या को लेकर पहले कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। एडीसी ज्योति ने भी बडकली चौक का दौरा कर अधिकारियों को नालों की सफाई और जलनिकासी के कड़े निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बारिश होते ही व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी रजत जैन ने कहा कि प्रशासन केवल बैठकों और कागजी कार्रवाई तक सीमित है। दुकानदार अनिल के अनुसार, दुकानों के सामने पानी भरने से ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे और कारोबार प्रभावित हो रहा है। बुजुर्ग महावीर प्रसाद जैन ने कहा कि कीचड़ के कारण बुजुर्गों को फिसलकर गिरने का डर बना रहता है। वहीं, डॉ. अरशद ने जलभराव से मच्छरजनित और संक्रमण संबंधी बीमारियां फैलने की आशंका जताई। बीडीपीओ विशाल आजाद ने कहा कि जलनिकासी में आ रही बाधाओं को दूर कर जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें