फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बदमाश 33 साल बाद गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
होडल वर्षों से फरार आरोपी बदमाश को एसटीएफ पुलिस ने किया काबू-----------पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। एसटीएफ (हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स) ने करीब 33 वर्ष से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को हैदराबाद (तेलंगाना) से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में करीब बीस आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला एसटीएफ टीम ने आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर पलवल पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान नूंह जिले के गांव डूंगेजा निवासी राशिद के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने पहले ही दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

एसटीएफ प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि आरोपी राशिद ने वर्ष 1992 में थाना पुन्हाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था और घर के मालिक को जान से मारने की धमकी देने के बाद फरार हो गया था। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, अलवर, मथुरा, बरसाना सहित कई क्षेत्रों में लूट, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई अपराध किए।
विज्ञापन


प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2000 में मथुरा सदर थाना पुलिस पर हत्या के प्रयास के दौरान फायरिंग की थी। इसके बाद वर्ष 2005 में उसने अपहरण कर फिरौती की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। एसटीएफ टीम लगातार आरोपी का पीछा कर रही थी लेकिन वह बार-बार अपनी पहचान छिपाकर स्थान बदलता रहा।
विज्ञापन


अनिल छिल्लर ने बताया कि एसटीएफ टीम ने आखिरकार गुरुवार को हैदराबाद से आरोपी राशिद को काबू कर लिया। टीम ने आरोपी को अपहरण के मामले में पलवल पुलिस के हवाले कर दिया है, जहां पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना विभिन्न राज्यों की पुलिस को भी दे दी गई है ताकि उससे जुड़े अन्य मामलों की जांच आगे बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें