फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। निजी कंपनियों से एप खरीदकर अध्यापकों और बच्चों पर डाउनलोड करने का दबाव बनाने के विरोध में बुधवार को राजकीय स्कूल शिक्षक संगठन तालमेल कमेटी ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता हरिचंद वर्मा व संचालन हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के महासचिव गीतेश कुमार ने किया। ज्ञापन में मांग की गई कि शिक्षा विभाग निजी कंपनियों से एप खरीदकर अध्यापकों और बच्चों पर डाउनलोड करने का लगातार दबाव बना रहा है। अध्यापक इनको अनइनस्टॉल कर बहिष्कार करेंगे, क्योंकि इससे निजी डाटा चोरी होने व सूचनाएं लीक होने का खतरा है। ज्ञापन में कहा गया कि मॉडल संस्कृति स्कूलों में सभी विद्यार्थियों को निशुल्क अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यम से शिक्षा दी जाए। किसी भी स्कूल को सीबीएससी से नहीं जोड़ा जाए। अध्यापकों से किसी प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्य नहीं लिए जाएं। प्री प्राइमरी कक्षाओं को प्राथमिक स्कूलों से जोड़ा जाए। इस मौके पर अशोक बाल्यान, पीतांबर तेवतिया, सोहन लाल पूनिया, बिजेंद्र, ब्रह्मदेव चौहान, जसराम पटेल, वीरसिंह सौरोत, अशोक गर्ग, जमील, रविदत्त, थानसिंह, वीरसिंह, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें