फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 नए कोरोना संक्रमित मिले, 14 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में मंगलवार को कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं जबकि 8 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए हैं। अब मरीजों की कुल संख्या 3899 जबकि ठीक होने वालों की संख्या 3790 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर अब तक जिले में 89098 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। इनमें से 71415 लोगों ने अपनी अवधि पूर्ण कर ली है जबकि 17647 लोग निगरानी में हैं। जिले में कोविड-19 के पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 26335 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 13845 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। इस समय जिले के 13 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 89403 लोगों के कोरोना के टेस्ट के सैंपल विभिन्न लैबों में भेजे जा चुके है, इनमें से 83635 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 1869 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें