फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों को नहीं मिला तीन माह से वेतन

Thu, 07 Apr 2016 11:19 PM IST
palwal
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खंड के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पिछले तीन माह का मानदेय नहीं मिला है। इसके लिए वह कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, परंतु सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को समस्त सफाई कर्मचारी संघ के खंड प्रधान जितेंद्र चौहान के नेतृत्व में कर्मचारियों ने खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


  चौहान ने बताया कि खंड में 67 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। जिन्हें फरवरी 2013 और जनवरी-फरवरी 2014 महीने का मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अब 11 अप्रैल को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में समस्या को रखा जाएगा।

प्रदर्शन करने वालों में चंद्रवीर, लालाराम, नरेश राजपूत, मामचंद, संजय, धर्मवीर, बलराज, मनोहर लाल, राजेश, लक्ष्मण, राजू, सागर, सतीश, हंसराज व रतन मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें