पलवल। उपायुक्त नेहा सिंह ने जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि 28 मई से हीट वेब के चलते सभी स्कूल बंद किए जाएं। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने मौजूदा हीट वेव/गर्म हवाओं को देखते हुए जिला पलवल के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों में पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के संबंध में आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि जारी आदेशों के तहत जिला पलवल में गर्म हवा/लू चलने की स्थिति के दृष्टिगत छात्रों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों की पहली से 12वीं कक्षाओं को आगामी 30 जून तक बंद रखा जाएगा। जारी आदेशों के अनुसार जिला मौलिक शिक्षा अधिकार, पलवल और पलवल के सभी खंड शिक्षा अधिकारी इन आदेशों के सख्ती से कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार होंगे।