फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: भीषण गर्मी से मरीज से परेशान, अस्पताल में बचाव के लिए इंतजाम नहीं

Mon, 27 May 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में बढ़ते पारे के साथ ही मरीजों की संख्या भी रोज-रोज बढ़ने लगी है। हालात यह हैं कि मरीजों से सरकारी व निजी अस्पताल भरे पड़े हैं। सोमवार को दो दिन की छुट्टी के बाद जैसे नागरिक अस्पताल खुला, अस्पताल में मरीजों का मेला सा लग गया। अस्पताल की जनरल ओपीडी में बुखार, उल्टी, पेचिस, पेट दर्ज व एलर्जी के करीब 500 मरीज पहुंचे। अस्पताल में मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए सुविधाएं पर्याप्त नहीं रही। अस्पताल के जनरल वार्ड में लगे कूलर बंद पड़े थे। गर्म हवा फेंकते पंखा मरीजों की परेशानी बढ़ा रहे थे।
दरअसल, सोमवार को जिला का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से हर कोई बेहाल दिखाई दिया। सबसे ज्यादा परेशानी नागरिक अस्पताल में उपचार कराने मरीजों को हुई। भीषण गर्मी में ओपीडी की पर्ची कटवाने में मरीजों के पसीने छूट गए। दो-दो घंटे में पर्ची कटी तो मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ा। उसके बाद मरीज दवाई की खिड़की पर पहुंचे, परंतु वहां डॉक्टर द्वारा लिखी गई पूरी दवाई नहीं मिली, जिससे मरीज हताश होकर वापस लौट गए। अस्पताल में ओपीडी पर्ची कटवाने से लेकर दवाई लेने तक मरीजों के तीन से चार घंटे लग गए। सोमवार को अस्पताल में मरीजों का मेला लगा हुआ था। मरीज थक-हार कर जहां-तहां फर्श पर लेटे हुए थे। बुजुर्ग लाइनों में बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों में नहीं चले कूलर, मरीज बेहाल
भीषण गर्मी के कारण अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों के परेशानी उठानी पड़ी। वार्ड में लगे कूलर बंद पड़ रहे। वार्ड में लगे पंखे की गर्म हवा मरीजों को रुकना मुश्किल कर रहे थे। कूलर न चलने का कारण उनमें पानी न चलना बताया, क्योंकि कूलर में पानी भरने की कोई व्यवस्था अस्पताल की तरफ नहीं की गई है। मरीजों का कहना था कि कूलर चलाने पर और ज्यादा गर्म हवा आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें