फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिहाईड्रेशन के मरीजों से अस्पताल फुल   

Sun, 15 May 2016 05:52 PM IST
palwal
विज्ञापन
Summer
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ कई तरह की बीमारियां अपने पैर पसारने लगी हैं। इस मौसम में ज्यादातर लोग डिहाईड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। निजी और सरकारी अस्पतालों के आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 30 प्रतिशत से अधिक ओपीडी डिहाईड्रेशन के मरीजों से भरी है। 
विज्ञापन


 तेज धूप में आने जाने और काम करने के बावजूद लोग पानी उचित मात्रा में नहीं लेते हैं। जिसके कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है और लोग डिहाईड्रेशन के शिकार हो जाते हैं। हालांकि इसका असर सभी आयुवर्ग के लोगों पर पड़ता है। लेकिन छोटे बच्चे सबसे पहले इसकी चपेट में आते हैं।


क्योंकि बच्चे तेज धूप में भी घर से बाहर खेलते रहते हैं और खूब पसीना बहाने के बाद भी वे उचित मात्रा में पानी नहीं लेते।  धूप में बार-बार निकलने से, दस्त लगने से, बहुत ज्यादा पसीना आने से व पानी का कम सेवन करने से बीमारी होने की संभावना रहती है। 
विज्ञापन

 
लक्षण : 
- डिहाईड्रेशन में जीभ सूखने लगती है 
त्वचा में रूखापन आने लगता है। 
पेशाब कम आता है। 
होंठ सूखने लगते हैं।
 
 कैसे करें बचाव  
-धूप के समय बाहर निकलने से बचें। 
 बार-बार पानी का सेवन करते रहें। 
घर से बाहर निकलते समय छाता व पानी की बोतल साथ रखें। 
रसीले फलों का अधिक सेवन करें, जिससे पानी की मात्रा बनी रहे। 
ग्लूकोस या नींबू पानी का घोल बनाकर पीते रहें 
 
 लोगों में जागरूकता का अभाव है, जिसके कारण बीमारी का सही समय पर पता नहीं चल पाता और लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे लक्षण पाए जाने पर डाक्टर से संपर्क करें व घर में भी नींबू पानी व ओआरएस का घोल बनाकर पीते रहें।
विज्ञापन

-डॉ.दीपक शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ, पलवल। 
          
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें