11 जुलाई को जारी होगी दूसरी मेरिट सूची, 15 जुलाई तक फीस जमा कर सकते हैं छात्र
हथीन। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में दाखिले को लेकर अब उन छात्रों के लिए राहत की खबर है, जो प्रथम मेरिट सूची में नाम आने के बावजूद किसी कारणवश दाखिला नहीं ले सके थे। ऐसे अभ्यर्थियों को अब दूसरी काउंसलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा, लेकिन इसके लिए उन्हें लेट फीस चुकानी होगी।
पुरुष उम्मीदवारों को 500 रुपये व महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये की लेट फीस देनी होगी। आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र अब 11 जुलाई को आयोजित दूसरी काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। इस दिन दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
दस्तावेज जांच और फीस जमा की प्रक्रिया
दूसरी मेरिट सूची में जिन छात्रों का चयन होगा, उन्हें 11 और 12 जुलाई को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। छात्रों को दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ दो फोटोकॉपी लानी होंगी। इसके बाद 14 व 15 जुलाई तक फीस जमा कर दाखिला लिया जा सकता है।
आईटीआई हथीन के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह के अनुसार, पहली मेरिट सूची में अधिकतर छात्रों ने पसंदीदा ट्रेड न मिलने के कारण दाखिला नहीं लिया था। अभी तक केवल 60 सीटों पर ही दाखिला हो पाया है। अब वे छात्र दूसरी काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
फीस भुगतान के विकल्प
छात्र ऑनलाइन व डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। दाखिले में दस्तावेजों की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित की गई है जो सत्यापन करेगी।
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया - चरणबद्ध विवरण
11 जुलाई: दूसरी मेरिट सूची और सीट आवंटन
11-14 जुलाई: दस्तावेज सत्यापन (आईटीआई स्तर पर)
15 जुलाई: फीस जमा और फाइनल सीट आवंटन
16 जुलाई: रिक्त बची सीटों का विवरण जारी
16-19 जुलाई: पोर्टल पर विकल्प दोबारा भरने का मौका
22 जुलाई: तीसरी मेरिट सूची और सीट आवंटन
22-26 जुलाई: दस्तावेज सत्यापन (तीसरी सूची के लिए)
27 जुलाई: अंतिम तिथि फीस जमा करने की