फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर पीटी करती छात्राएं - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। जिला स्तर पर होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। शुक्रवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रिहर्सल की। वहीं अतिरिक्त उपायुक्त संतेद्र दूहन ने तैयारियों का जायजा लिया और सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली परेड की टुकड़ियां, सूर्य नमस्कार, योगा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमें लगातार अपना अभ्यास कर रही हैं। 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल की जाएगी। शुक्रवार को एक ओर जहां छात्र-छात्राएं रिहर्सल करते रहे, वहीं अतिरिक्त उपायुक्त ने तैयारियों का जायजा लेकर सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस
समारोह में हिस्सा लेना अपने आप में गौरव की बात है। हमें अनुशासन में रहते हुए अच्छे अभ्यास के साथ प्रस्तुति देनी है, ताकि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा की झलक भी दिखाई दे। इसलिए सभी छात्र-छात्राएं व उनके इंचार्ज और अध्यापक पूरी तैयारी के साथ पहुंचे। नगराधीश अंकिता अधिकारी ने बताया कि समारोह में हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्यमंत्री अनूप धानक बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सभी कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत रहेंगे। सभी टीमें अपनी रिहर्सल अच्छी प्रकार से कर लें। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह, खंड शिक्षा अधिकारी पलवल सुखबीर सिंह, संगीत प्रवक्ता डॉ. मोनिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें