फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सरकारी स्कूलों में पीटीएम से छात्र-शिक्षक-अभिभावक संवाद को मिल रही गति

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी विनोदा और सौन्दहद गांव में आयोजित पीटीएम में शिक्षा, गृहकार्य और बच्चों की समस्याओं पर हुआ मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन/होडल। शासन के निर्देश पर अब सरकारी स्कूलों में भी पीटीएम (पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग) के माध्यम से छात्र-शिक्षक-अभिभावक संवाद को मजबूती दी जा रही है। इसी कड़ी में गढ़ी विनोदा और सौन्दहद गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों की पढ़ाई, गर्मी की छुट्टियों में दिए गए गृह कार्य और उनकी समस्याओं पर चर्चा हुई।

गढ़ी विनोदा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में सीआरसी मुखिया कंवर भान व एक्जीक्यूटिव सीआरसी रविंद्र दीक्षित ने निरीक्षण किया। उन्होंने अभिभावकों से संवाद कर उन्हें सरकारी सुविधाओं और शिक्षकों को दी जा रही जीएलएन ट्रेनिंग के बारे में जानकारी दी। बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों से प्रेरक कहानियां सुनाने और गृहकार्य समय पर पूरा कराने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन


वहीं, गांव सौन्दहद के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में भी पीटीएम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य महेश कुमार व एबीआरसी महेश गौड़ ने अभिभावकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश और गृह कार्य के महत्व की जानकारी दी। बैठक में छात्रों की प्रगति रिपोर्ट पर विचार किया गया और अभिभावकों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


इन बैठकों में न केवल शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया गया। दोनों स्कूलों में पीटीएम के जरिए अभिभावकों की भागीदारी से शिक्षा में सुधार की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें