संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। बिजली निगम के स्थानीय उपमंडल अधिकारी द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करने पर ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा बिजली कर्मचारियों ने उपमंडल कार्यालय पर पांचवें दिन भी यह धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता प्रधान राशिद मलाई व मंच संचालन सचिव अजय सौरोत ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए यूनिट सचिव वेदपाल तेवतिया व पूर्व खंड प्रधान हरीश शर्मा ने बताया कि उपमंडल अधिकारी को कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का मांग पत्र लगभग पांच महीने पहले दिया था, परन्तु तमाम मांग व समस्या अभी तक भी ज्यों की त्यों बनी हुई।
उन्होंने बताया कि कर्मचारी लगातार पांच दिन से धरने पर बैठे हुए हैं, इसके बावजूद कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का समाधान करने की बजाय उपमंडल अधिकारी पिछले पांच दिन से कार्यालय से नदारद हैं। इस पूरे मामले को कार्यकारी अभियंता होडल व अधीक्षक अभियंता पलवल के भी संज्ञान में लाया जा चुका है और उच्चाधिकारियों से मामले में दखल दे कर समाधान की अपील की गई थी। उन्होंने कहा कि भागने से काम नहीं चलेगा समाधान तो करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उपमंडल अधिकारी को अपनी समझबूझ दिखाते हुए कर्मचारी यूनियन को बातचीत के लिए बुलाकर मामले का समाधान करें। उन्होंने चेताया कि अगर फिर भी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आगामी मंगलवार से पूरी बिजली व्यवस्था को ठप कर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के लिए उप मण्डल अधिकारी जिम्मेदार होंगें। उपमंडल अधिकारी ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो धरना प्रदर्शन को डिवीजन और सर्कल स्तर पर भी किया जाएगा। धरने को उपप्रधान गोपाल रावत, रमेश चंद, हेमराज, हरीश फोरमैन, नरेश महलावत, शेर सिंह, अरशद खान, हरेंद्र, प्रवीण, राजेश, रविंद्र, सुभाष,विष्णु मोहनश्याम,मनोज, विजयपाल आदि मौजूद रहे।