फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अंधेरे में स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
1500 स्ट्रीट लाइट में से अधिकतर खराब
विज्ञापन

लोगों को हादसे की आशंका
शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों में अब तक नहींं लगीं स्ट्रीट लाइट
संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। शहर को रोशन करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर लगाई गईं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की बदहाली बयां कर रही हैं। जिला मुख्यालय में करीब 1500 स्ट्रीट लाइटें लगी होने के बावजूद अधिकतर खराब पड़ी हैं। शाम ढलते ही प्रमुख सड़कें अंधेरे में डूब जाती हैं। बारिश के बाद सड़कों पर बने गड्ढों में जलजमाव होने से अंधेरे की समस्या और विकराल हो जाती है। इसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को दुर्घटनाओं के खतरे के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।

हाईवे से मेडिकल कॉलेज रोड तक परेशानी

दिल्ली-अलवर नेशनल हाईवे और मेडिकल कॉलेज रोड पर कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात में अंधेरा छाया रहता है। इन मार्गों से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन चालक, मरीज और उनके परिजन गुजरते हैं। रोशनी नहीं होने के कारण सड़क पर बने गड्ढे और जमा पानी दिखाई नहीं देते। इससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि सुनसान और अंधेरे वाले स्थानों पर असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो सकते हैं। अंधेरे की वजह से आए दिन लोग हादसे के शिकार होते रहते हैं।
विज्ञापन

इन सड़कों के अलावा शहर के कई सड़क ऐसे भी हैं, जहां काफी जरूरत है, लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई हैं। ऐसे में लोग किसी तरह सफर तय करते हैं।

रखरखाव के अभाव पर उठे सवाल

बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बंद स्ट्रीट लाइटों के कारण सड़क और पानी से भरे हिस्सों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद को केवल लाइटें लगवाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित जांच और समय पर मरम्मत भी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन


कोट

शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाएगा। जरूरत के अनुसार कुछ नई लाइटें भी लगवाई जाएंगी। इस संबंध में कार्रवाई जारी है। अब शहरवासियों को इंतजार है कि खराब लाइटें कब तक ठीक होंगी और प्रमुख सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था कब बहाल होगी। - संजय, चेयरमैन, नूंह नगर परिषद
बातचीत
जिला मुख्यालय की प्रमुख सड़कों पर अंधेरा होना चिंताजनक है। लाइट जल्द ठीक कराई जाएं। - ताहिर हुसैन
मेडिकल कॉलेज रोड पर रोशनी जरूरी है। यहां मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी होती है। - हिदायत खान
1500 लाइटें होने के बावजूद अधिकांश का बंद रहना रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। - मौज खान
हाईवे और प्रमुख सड़कों पर अंधेरे से हादसों का खतरा बढ़ता है। प्रशासन जल्द कार्रवाई करे। - हाजी असगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें