फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 22 से 

Sat, 20 Aug 2016 04:08 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : file
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में शुक्रवार को सहायक जिला शिक्षा अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष स्कूली जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 22 अगस्त से नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में कराई जाएगी। 
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता लड़कों के लिए होगी। लड़कियों के लिए 29 अगस्त से 2 सितंबर तक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पलवल में खेलकूद प्रतियोगिता कराई जाएंगी। प्रतियोगिता तीन समूहों में होगी। इनमें अंडर-14, अंडर-17  और अंडर-19 होंगे।

तेवतिया ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को जन्म प्रमाण पत्र अवश्य लाना होगा। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हैंडबाल, हॉकी, फुटबॉल, एथेलिक्स आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी समय रहते अपना जन्म प्रमाण पत्र देकर अपना नाम खेल के लिए दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें