फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। चांदहट के गांव लालगढ़ के पास तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में उदयवीर सिंह की मौत हो गई। वहीं, सुनील और नीरज घायल हो गए। घायल नीरज की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है। चांदहट थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि मामले में चालक उमेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जांच के बाद जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घायल नीरज ने बताया कि 7 फरवरी को वह उमेश, उदयवीर सिंह और सुनील उर्फ बबली के साथ उमेश की कार से फरीदाबाद एक शादी में गया था। वापसी के दौरान जब वे रसूलपुर के पास पहुंचे तो उदयवीर ने भूख लगने पर होटल चलने को कहा। इसी दौरान उमेश कार को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। नीरज और उदयवीर ने उसे कई बार धीरे चलाने के लिए कहा, लेकिन उसने बात अनसुनी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठे उदयवीर सिंह की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। वहीं, सुनील को गंभीर हालत में फरीदाबाद रेफर किया गया। नीरज का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। थाना चांदहट पुलिस ने सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव मोर्चरी में रखवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें