फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिला अस्पताल में इलाज के लिए फैमिली आईडी और आधार कार्ड अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट कहा- बिना दस्तावेज के अब नहीं बनेगा ओपीडी कार्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल।
जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब फैमिली आईडी और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना इन दोनों दस्तावेजों के न तो ओपीडी कार्ड बनाया जाएगा और न ही मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार के ऑपरेशन के लिए भी फैमिली आईडी और आधार कार्ड अनिवार्य कर दिए गए हैं।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. सुरेश बुरोलिया ने बताया कि यह व्यवस्था राज्य सरकार की निरोगी हरियाणा योजना के तहत मरीजों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से लागू की गई है। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी और आधार कार्ड के माध्यम से मरीजों का सही रिकॉर्ड तैयार किया जा सकेगा, जिससे उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा।
विज्ञापन


इमरजेंसी में पहले होगा इलाज बाद में लगेगा दस्तावेज

मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए एसएमओ ने यह भी स्पष्ट किया कि आपातकालीन स्थिति (इमरजेंसी) में आने वाले मरीजों का पहले इलाज किया जाएगा। ऐसे मामलों में मरीज या उनके परिजनों से दस्तावेज बाद में मांगे जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का मकसद मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, न कि उन्हें परेशानी में डालना। उन्होंने बताया कि कई बार बिना पहचान या अधूरे दस्तावेजों के इलाज कराने से मरीजों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी हो जाती है, जिससे भविष्य में योजना का लाभ देने में परेशानी आती है।
विज्ञापन

लोगों से सहयोग की अपील
अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इलाज के लिए अस्पताल आते समय फैमिली आईडी और आधार कार्ड अवश्य साथ लेकर आएं। विशेषकर गंभीर मरीजों और ऑपरेशन के लिए भर्ती होने वाले रोगियों के परिजनों से पहले से ही आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने साथ ही लोगों से सहयोग देने की अपील की है और बताया है कि नई व्यवस्था से न केवल मरीजों का डिजिटल रिकार्ड सुदृढ़ होगा, बल्कि अस्पताल की कार्यप्रणाली भी अधिक व्यवस्थित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें