फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लोक संपर्क समिति की बैठक में 6 शिकायतों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक में उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जनसुनवाई के दौरान 13 में से 6 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपायुक्त ने शिक्षा क्षेत्र में नॉन-अटेंडिंग व्यवस्था को अनुचित बताते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग को ऐसे मामलों की जानकारी प्रशासन को देने के निर्देश दिए। वहीं, राजस्व कार्यों जैसे रजिस्ट्री और इंतकाल में देरी पर सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान विभिन्न शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। कई मामलों में अनुपस्थित अधिकारियों पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कृषि सर्वे और बिजली कनेक्शन संबंधी शिकायतों पर भी जांच के आदेश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए जागरूकता बढ़ाई जाए और प्रचार-प्रसार किया जाए। कन्यादान योजना से जुड़ी शिकायत पर भी विभाग को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें