फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक बुराईयों पर चोट करती है श्रीमदभागवत गीता

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव-2021 श्रीमद्भागवत गीता की आरती के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि होडल के विधायक तथा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर ने गीता की आरती करते हुए नमन किया। समापन समारोह की अध्यक्षता होडल के एसडीएम वकील अहमद ने की।
विज्ञापन

विधायक जगदीश नायर ने गीता को सिर पर उठाकर मंच पर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों व त्रुटियों पर चोट कर जीवन को निखारती है श्रीमद्भागवत गीता। सफल जीवन के लिए गीता का ज्ञान जरूरी है। संस्कृति और संस्कारों को बढ़ाने का काम गीता करती है। गीता के ज्ञान से ज्ञानेंद्रियां खुलती हैं और मानस का विकास होता है। आज के दौर में गीता परम आवश्यक है। विधायक नायर ने कहा कि लोगों के मन, बुद्धि और वातावरण की शुद्ध बनाकर संस्कृति व संस्कारों के प्रचार के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने जिला स्तर पर भी गीता महोत्सव आयोजित करने की ओर सफल कदम बढ़ाए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में यह आयोजन किया गया है। गीता महोत्सव में ज्ञान की गंगा बही है, जिसका लाभ लोगों को अवश्य मिलेगा। आज के युवाओं के भटकाव को दूर करने के लिए भी गीता का संदेश जरूरी है। एसडीएम वकील अहमद ने कहा कि गीता का एक वाक्य ही जीवन की दिशा को बदल सकता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
गीता महोत्सव के समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। विद्यार्थियों ने भजन, गीत, नृत्य-गीत की दमदार प्रस्तुतियां दी, जिनमें मुख्य रूप से स्वामी विवेकानंद स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप, एसएनडी स्कूल शामिल थे। वहीं अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति के दर्शन करवाए। विशेष रूप से गायक कलाकार चंद्रपाल तंवर ने गीता के संदेश पर आधारित प्रस्तुतियां दी। संचालन एंकर भूमिका शर्मा ने किया। इस अवसर पर एसडीएम वकील अहमद सहित डीएसपी यशपाल खटाना, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, जिला खेल अधिकारी मैरी मसीह, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा डागर, खंड शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह सहित सामाजिक एवं धार्मिक तथा शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने सुनाया भजन
पलवल। गीता महोत्सव के समापन समारोह में उपस्थित लोग उस समय भावुक हो गए, जब होडल के एसडीएम वकील अहमद द्वारा सुख के सब साथी-दुख में न कोय, तेरा नाम इक सांचा-दूजा न कोय नामक भजन सुना माहौल को गीतामय बना दिया। इस भजन की भक्तिमय प्रस्तुति देते हुए एसडीएम ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों की वंदना की। साथ ही उन्होंने लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे गीता के संदेश को आत्मसात कर अपने जीवन को सफल बनाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें