फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कर्मचारियों ने खत्म किया धरना 

Wed, 03 May 2017 11:37 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 कंपनी से महिला कर्मचारियों को निकालने के मामले में महिला कर्मचारियों का धरना कंपनी के बाहर तीसरे दिन जारी रहा । बुधवार को कंपनी में पहुंची जिला पुलिस ने कंपनी व महिला कर्मचारियों के बीच समझौता करा दिया। कंपनी ने महिला कर्मचारियों को एक माह का अतिरिक्त मानदेय देकर मामले को निपटा दिया, लेकिन महिला कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने जो शिकायत महिला थाना में कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ दी थी, उस पर कार्रवाई कराएंगी।
विज्ञापन


महिला कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी पर चल रहा धरना तो उन्होंने समाप्त कर दिया, लेकिन उन्होंने शोषण की जिला महिला थाना व डीएसपी को जो शिकायत दी है उस पर कानूनी कार्रवाई कराकर ही दम लेंगी। महिला कर्मचारियों का कहना था कि उनके साथ जब कंपनी में इस प्रकार व्यवहार किया गया तो उनके दोषियों को तो सजा मिलनी ही चाहिए। 


बुधवार को सुबह महिला कर्मचारियों के तीसरे दिन धरना शुरू होते ही जिला महिला थाना व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और धरने पर बैठी महिलाओं से बात करने के बाद कंपनी के मालिक से बात की। इसके बाद दोनों का समझौता करा दिया। महिला कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें बिना किसी कारण के एक साथ कंपनी से निकाला जा रहा है तो उन्हें एक माह का मानदेय अतिरिक्त दिया जाए। जिस पर कंपनी
विज्ञापन


मालिक राजी हो गया और दोनों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद महिला कर्मियों ने पुलिस को दी लिखित शिकायत के बारे में कहा कि यदि उनकी शिकायत पर उक्त दोनों कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें चाहे पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास जाकर शिकायत करनी पड़े, लेकिन वे न्याय लेकर ही दम लेंगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार बार-बार घोषणा कर रही है कि कंपनियों, कार्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर यदि महिलाओं के साथ कोई अत्याचार होता है तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें