फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते सीवरेज के लिए डाले जा रहे पाइप फटे, सड़कें धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते गांवों में म्हाग्राम योजना के तहत डाले जा रहे सीवरेज के पाइप दबाने का कार्य लोगों के लिए आफत बन गया है। पाइप फट गए हैं, जिससे बारिश के बाद गलियों में कीचड़ से दलदल जैसी स्थिति बन गई है जिससे लोगों का निकलना दूभर हो गया है। आए दिन गाड़ियां दलदल में फंस रही हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी इस तरफ किसी अधिकारी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

पिछले तीन महीनों से अधिक समय से म्हाग्राम योजना के तहत गांवों में सीवरेज के पाइप बिछाने का कार्य चल रहा। लोग इस कार्य पर कई बार उंगली उठा चुके हैं तथा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होने का आरोप लगा चुके हैं। अब इस कार्य के चलते ग्रामीणों के लिए आफत खड़ी हो गई है। बारिश होते ही गांव सौन्दहद में डाले गए सीवरेज के लिए पाइप घटिया होने के कारण फट गए हैं जिससे गांव के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए।
सोमवार से शुरू हुई तेज बरसात के बाद गांव में सड़कें धंस गई हैं। गांव के बाहर बनी फिरनी पर दो से तीन जगहों पर सड़कें धंस गई है। यह सड़कें वहां धंसी है, जहां पर सीवरेज की बड़ी मेनलाइन डाली गई हैं। ग्रामीण इस समस्या से काफी परेशान हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। जहां-जहां सीवरेज के पाइप दबाए गए थे, वहां पर सड़क व गलियां बैठ गई हैं और बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। गांवों के मेन रास्तों से शहर को जाने वाले मार्ग पर बरसात में सीवरेज के मैनहोल के पास में बड़ा गड्ढा बन गया है। इसके साथ ही गांव से स्कूल की तरफ जाने वाले मोड़ पर भी पाइप दबाए जाने के कारण सड़क धंस गई है। जो बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रही हैं।
विज्ञापन

गांव के धर्मबीर शर्मा, सत्यदेव पूर्व सरपंच, राहुल, मुंशी आदि का कहना है जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों का जीवन नरक बना हुआ है। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता रमेश कुमार गौड़ का कहना है कि उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी। घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल मिला तो दोषियों के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें