पलवल। जिले में कोरोना संक्रमण के सात नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 3744 हो गई है, जबकि 52 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 3641 लोगों कोरोना को हरा चुके हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप के अनुसार, जिले में 84419 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 66474लोगों ने अपनी सर्विलांस की अवधि पूर्ण कर ली है तथा शेष 17945 लोग सर्विलांस पर हैं। कोविड-19 के पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 25711 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 13679 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। सर्विलांस पर लिए गए कुल मामलों में 15393 लोगों की पहचान आरोग्य सेतु एप के माध्यम से की गई।
इस समय जिला के 21 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में दाखिल है। अब तक 84719 लोगों के कोरोना के टेस्ट के सैंपल विभिन्न लैब में भेजे जा चुके है, जिनमें से 78733 मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 2245 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।