फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: महिला सरपंच के पति ने बिजली कर्मचारियों के साथ की मारपीट

Tue, 25 Jul 2023 10:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


होडल। गांव लोहिना में बिजली के तारों में आई तकनीकी खराबी को दूर करने गए बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ महिला सरपंच के पति और उसके साथियों ने मारपीट की। उनकी बाइक की चाबी छीनकर जबरदस्ती उन्हें गांव में बंधक बना लिया। बाद में गांव के कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद सरपंच पति ने उन्हें छोड़ा। बिजली निगम कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट को लेकर कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने एसडीओ से मिलकर घटना में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। निगम के एसडीओ ने मुंडकटी थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


निगम के एसडीओ सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि बहीन फीडर इंचार्ज जेई समय सिंह को असिस्टेंट लाइनमैन राम कुमार व हेमराज ने दी शिकायत में बताया कि 23 जुलाई की सांय वह गांव लोहिना में बिजली में आए फाल्ट को दूर करने के लिए गए थे। उन्हें फाल्ट नहीं मिला बाद में गांव की महिला सरपंच पति सुखदेव और उसके साथियों ने आकर बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उनकी बाइक की चाबी छीनकर उन्हें बंधक बना लिया। कर्मचारी यूनियन के प्रधान विक्रम सागर ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो बिजली कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
- नरेश कुमार, डीएसपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें