फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दहेज में स्विफ्ट कार नहीं मिली तो विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

होडल। गांव भुलवाना में एक विवाहिता दहेज के लोभियों की लालच की भेंट चढ़ गई। दहेज में स्विफ्ट कार न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता का गला दबाकर हत्या कर दी और फंदे पर लटका दिया। होडल थाना पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पति सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल से शव लाकर परिजनों ने होडल थाने पर जमकर हंगामा किया। मृतका के परिजन थाना परिसर के बाहर सड़क पर आकर बैठ गए और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को वापस भेजा।
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि यूपी के जिला मथुरा के गांव गोपालगढ़ निवासी अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी बहन कविता की शादी छह मार्च 2022 को भुलवाना गांव निवासी कृष्ण के साथ की थी। शादी के बाद कविता का पति कृष्ण व जेठ रामू, देवर पंकज, सास कमलेश व ससुर टीकमचंद दहेज में स्विफ्ट कार व सोने के आभूषणों की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन कविता के साथ मारपीट कर उसे कई बार घर से निकाल दिया गया। अपनी बहन का घर बसाने के चक्कर में उसे उसकी ससुराल छोड़ आए। दो माह पूर्व आरोपियों ने उसकी बहन को मारपीट कर घर से भगा दिया। उसका जीजा कृष्ण उसकी बहन को लेने के लिए उनके घर पहुंचा और सभी परिजनों ने आश्वासन दिया कि आगे से उनकी बहन के साथ कोई मारपीट नहीं होगी और न ही दहेज की मांग होगी, लेकिन ससुरालजन अपनी आदतों से बाज नहीं आए।
विज्ञापन

अशोक ने बताया कि 23 जुलाई को उसके पास उसके जीजा का फोन आया कि तुम्हारी बहन की तबीयत ज्यादा खराब है, जिसे इलाज के लिए पलवल के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। शिकायत में कहा कि वे सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने बताया कि उसकी बहन की तबीयत ज्यादा खराब है, बचने की उम्मीद नहीं है। उसके गले पर फंदा लगाने के निशान हैं। 24 जुलाई को डॉक्टरों ने उसकी बहन कविता को मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बहन की हत्या की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि 24 जुलाई को देर शाम सूचना मिलने पर वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। 25 जुलाई को सुबह पुलिस ने कविता का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। अशोक की शिकायत पर कविता के पति कृष्ण, देवर पंकज, जेठ रामू, ससुर टीकमचंद व सास कमलेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें