पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को राष्ट्रीय राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर स्कूल कॉलेजों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया तथा छात्रों ने राष्ट्रीय सुरक्षा व एकता की शपथ ली।
पलवल खंड के गांव अहरवां केराजकीय उच्च विद्यालय में पटेल जयंती के मौके पर हुई रन फॉर यूनिटी को स्कूल के प्राचार्य ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस मौके पर छात्रों ने राष्ट्र रक्षा में खुद को समर्पित करने की शपथ ली। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य बलबीर सिंह तथा शिक्षाविद सतबीर सिंह व रणजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
होडल के राजकीय महाविद्यालय में भी सरदार पटेल की जयंती धूूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके जैन मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एकता व अखंडता की शपथ लेने के बाद रैली निकाली जिसे मुख्य अतिथि जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।