फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे स्वास्थ्य कर्मचारी

Thu, 27 Oct 2016 11:14 PM IST
palwal
विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मचारी बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें डॉक्टर, स्टाफ नर्स, क्लर्क, फार्मासिस्ट, ईएमटी, एंबुलेंस चालक व एलटी शामिल हैं। वहीं सफाई कर्मियों ने भी बुधवार को हड़ताल की। 
विज्ञापन


एनएचएम जिला एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सतपाल डागर ने बताया कि जिले में एनएचएम के तहत 350 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। पिछले कई वर्षों से कर्मचारी अपनी ड्यूटी को अच्छे ढंग से निभा रहे हैं, बावजूद इसके धीरे-धीरे करके कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। इसके चलते दूसरे कर्मचारियों को भी अपनी नौकरी असुरक्षित लग रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग में पहले ही कर्मचारियों की कमी है। फिर भी कर्मचारियों को हटाकर उनके साथ गलत कर रही है। कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ के नेता बनवारी लाल सहित एनएचएम के मलिका भटेजा, जसबीरी, राजेश कुमार, अनिता चौहान, शैलेंद्र, जितेंद्र, विकास, अशोक, नीलम, अन्नू, हेमलता, व लीना ने संबोधित किया।

वहीं हथीन सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए बुधवार को सफाई कर्मी पूर्णरूप से हड़ताल पर रहे। दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन नगरपालिका कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारे लगाए व प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के प्रधान दीपक कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों को जिला प्रधान कैलाशचंद, यूनियन के नेता प्रेमचंद देशवाल, हरीश शर्मा, वेदपाल, कौशल, माया, बिजेंद्री, रेखा, अमित एवं विक्की ने संबोधित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें