फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए तरस रहे गांव डराना के ग्रामीण

Mon, 06 Mar 2017 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बर्तनों में पानी भरता नागरिक। - फोटो : file photo
विज्ञापन
गर्मी का मौसम शुरू होते ही गांवों में पेयजल की किल्लत शुरू होने लगी है। इसको लेकर ग्रामीणों में आए दिन रोष व्याप्त रहता है। ग्रामीण पंच-सरपंचों के माध्यम से अधिकारियों के यहां गुहार लगाते रहते हैं।
विज्ञापन


खंड के गांव डराना में भी पिछले काफी समय से वाटर सप्लाई की मोटर फुंकी होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीण पीने के पानी की इस समस्या को कई बार विभागीय अधिकारियों के समक्ष उठा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। इसके कारण अब ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है।

ग्राम सरपंच सुशीला व अधिवक्ता हरवीर सिंह ने बताया कि गांव में वाटर सप्लाई के लिए लगाई गई बिजली की मोटर पिछले काफी समय से फुंकी पड़ी है। इसके कारण गांव में पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों के अलावा पशुओं को भी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जब इस मामले में ग्राम सरपंच सुशीला देवी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि पेयजल की समस्या बिजली की मोटर फुंकने के कारण बनी हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त मोटर पिछले तीन वर्ष में लगभग 22 बार फुंक चुकी है। वह इस मामले की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से कर चुकी हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने मामले में गंभीरता नहीं बरती है। इस मामले को लेकर ग्रामीण सोमवार से एक्सईएन कार्यालय पर धरना देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें