फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एसपीओ बर्खास्त, एक हवलदार निलंबित

Sat, 04 Mar 2017 04:23 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस कप्तान सुलोचना गजराज ने बृहस्पतिवार रात करमन सीमा पर पुलिस नाके पर गैरहाजिर पाए गए एक हवलदार नसीब खान को निलंबित कर दिया, जबकि एसपीओ नंदन व सोनू को बर्खास्त कर दिया। इसके अलावा ड्यूटी पर गैरहाजिर मिले होमगार्ड की रिपोर्ट बनाकर उसके विभाग में कार्रवाई के लिए भेज दी है। एसपी द्वारा की गई रात्रि चेकिंग से जिला पुलिस विभाग में आफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


बता दें कि काफी समय से करमन सीमा पर लगे नाका पर पुलिसकर्मियों की लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए एसपी सुलोचना गजराज रात्रि चेकिंग के दौरान नाके का दौरा किया तो वहां ड्यूटी पर तैनात हवलदार नसीब खान, एसपीओ नंदन, सोनू व एक होमगार्ड गैरहाजिर मिले। एसपी ने पहले होडल थाने से उनकी जानकारी ली। इसके बाद तुरंत प्रभाव से हवलदार को निलंबित कर दिया और एसपीओ नंदन व सोनू को बर्खास्त कर दिया। एसपी ने गैरहाजिर मिले गार्ड की सूचना उसके विभाग को भेजकर कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें