फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिला अस्पताल में आरओ प्लांट की मोटर खराब, मरीजों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में पिछले करीब 20 दिनों से आरओ प्लांट की मोटर खराब पड़ी है, जिसके कारण नेत्र रोग ओपीडी के पास लगे वाटर कूलर से खारा पानी निकल रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच आरओ सिस्टम बंद होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इसका सबसे अधिक प्रभाव दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर पड़ रहा है। उनको मजबूरी में बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ और असुविधा झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा का प्रभावित होना स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। नेत्र रोग ओपीडी के पास लगे वाटर कूलर में खारा पानी आने से मरीजों को और अधिक परेशानी हो रही है। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद आरओ प्लांट की मरम्मत नहीं कराई गई है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि जल्द से जल्द मोटर को ठीक कर शुद्ध पेयजल व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें