फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों के बाहर तैनात होंगी राइडर

Tue, 07 Jun 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला सुरक्षा के लिए स्कूल-कॉलेजों के बाहर महिला पुलिसकर्मियों के साथ राइडर तैनात की जाएंगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने महिला थाना पुलिस को दो स्कूटियों की सौगात दी है। इससे पूर्व महिला पुलिस को दो बाइक भी दी गई हैं। डीएसपी मौजीराम ने मंगलवार को इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीएसपी मौजीराम ने कहा कि डीजीपी डॉ. केपी सिंह द्वारा हरियाणा पुलिस को आधुनिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अपराधियों पर नजर रखने के लिए संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में महिला पुलिस थाने में महिलाकर्मियों के लिए दो स्कूटी भेजी गई हैं। दोपहिया वाहनों पर महिला पुलिसकर्मी स्कूल और कॉलेज के आसपास सिविल वर्दी में तैनात रहेंगी। असामाजिक तत्वों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। शहर के ऐसे गली मोहल्ले जहां पर बडे़ वाहन नहीं जा सकते, ऐसे स्थानों पर स्कूटी आसानी से जा सकेगी। इससे मनचलों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

                 ....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें