फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस : किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, किसान विरोधी कानून वापिस लेने की माग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार से किसान विरोधी नीतियों को वापिस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसान ट्रैक्टरों के साथ अटोंहां चौक पर इकट्ठे हुए। जहां किसानों ने किसान नेता चेतराम चौहान की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों ने अटोहां मोड़ से ट्रैक्टर मार्च निकालकर मुख्य बाजार से मीनार गेट होते हुए अलावलपुर चौक से वापिस देवीलाल पार्क पहुंचे, जहां प्रदर्शन का समापन किया गया। ट्रैक्टर मार्च में शामिल किसान नेताओं ने अनशन कर रहे किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल के चिकित्सा सहायता लेने के निर्णय का स्वागत किया। सर्वसम्मति से मांग करते हुए केंद्र सरकार से संयुक्त किसान मोर्चा के साथ 9 दिसंबर 2021 को लिखित रूप में किए गए सभी वादों को पूरा करने की मांग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में किसान नेता उदयसिंह सरपंच व बिजेंदर सरपंच लालवा, ताराचंद, डॉ. रघुबीर सिंह, रामसिंह चौहान, बलजीत शास्त्री, रूपराम तेवतिया, अच्छेलाल, हुक्मसिंह चौहान, लख्मी सरपंच, तेजा सरपंच जोहरखेड़ा, राजेंद्र सरपंच खेड़ला, छतरसिंह मीसा, महाराम एडवोकेट, मूलचन्द बड़गुजर, जवाहर सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह सहरावत, ईश्वरसिंह महेशपुर, समयराम ककराली, रामसिंह डागर व चरण सिंह डागर धतीर ने भी भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें