फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित जांच से हृदय रोगों से बचाव संभव : डीसी

Sat, 25 Jun 2016 05:00 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
हृदय रोग विशेषज्ञ व मेट्रो ह्रदय संस्थान के प्रबन्ध निदेशक डॉ. एसएस बंसल ने कहा कि दैनिक जीवन शैली में परिवर्तन, सही भोजन, नियमित व्यायाम व नियमित स्वास्थ्य जांच से व्यक्ति ह्रदय रोग होने से बच सकता है। वे शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में बोल रहे थे। शिविर की अध्यक्षता डीसी अशोक शर्मा मे की। 
विज्ञापन


शिविर को संबोधित करते हुए डीसी शर्मा ने कहा कि वर्तमान में वायु, जल व भोजन शुद्ध नही रह गये हैं। सभी को स्वास्थ्य के प्रति अत्यन्त सचेत होना चाहिए। लोगों को चाहिए कि वे नि: संकोच होकर नियमित रूप  से स्वास्थ्य जांच करवाएं।

उन्होंने कहा कि पलवल जिला के अधिकारियों व  कर्मचारियों के प्रिविलेज्ड कार्ड बनाए जाएंगे, जिनसे उन्हें उपचार के दौरा छूट मिलेगी। उदर एवं यकृत रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र चौहान ने पेट व यकृत (लीवर) संबंधी विभिन्न बीमारियों के बारे में उपयोगी जानकारियां दी। शिविर में एसपी राजेश दुग्गल सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें