फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों में दरार पड़ने की घटनाओं से जागा जनस्वास्थ्य विभाग

Sat, 25 Jun 2016 04:56 PM IST
palwal
विज्ञापन
पाइप लाइन ठीक कराते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होडल की धारम पट्टी में घरों में दरारें पड़ने के मामले में जन स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने पाइप लाइनों का निरीक्षण कराया व उनकी मरम्मत कराई। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने 23 जून बृहस्पतिवार के अंक में होडल की धारम पट्टी में मकान फटने के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार छपने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के बाद बृहस्पतिवार को एसडीओ प्रताप सिंह भंजाना और जेई दौलतराम मौके पर पहुंचे और पानी की पाइप लाइनों की खुदाई कराई ।


जहां पता चला कि करीब सात फीट नीचे पानी की ही पाइप लाइन टूटी हुई थी। संभवत: वहीं से निकल रहा पानी लोगों के मकानों के अंदर जा रहा था, जिससे लोगों के मकानों में दरारें आने लगी थीं। सतपाल सिंह, रामकुमार, विशाल, सोनू, नवल, राजकुमार, रिंकू व नरेश आदि ने सभी का आभार जताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

                   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें