पलवल। ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बिहार में निजीकरण करने को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे बिजली कर्मचारियों और इंजीनियर पर की गई लाठीचार्ज की घोर निंदा की गई। मंगलवार को पलवल बिजली के देहात, शहरी, डिवीजन टीएस उपमंडल कार्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बिहार के मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ के मार्फत ज्ञापन सौंपा गया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्कल सचिव जितेंद्र तेवतिया ने कहा कि केंद्र भाजपा सरकार ने हाल ही में लोकसभा में बजट के कटौती के साथ-साथ स्मार्ट मीटर लगाने, श्रम कानूनों में बदलाव करने, बड़े पूंजीपतियों के हक में फैसले लेने, एयर इंडिया, रेलवे, एलआईसी, रोडवेज, बिजली, स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों का निजीकरण को लेकर केंद्र सरकार के बिजली मंत्री, वित्त मंत्री भारत सरकार के नाम भी ज्ञापन दिया गया।
उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार ने चुनाव से पूर्व जो वादे जनता से किए हैं उन्हें पूरा करे और विभागों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। बिहार सरकार बिहार के बिजली कर्मचारियों की मांगों पर विचार करके शांति पूर्ण तरीके से वहां के नेताओं से बातचीत के जरिये समाधान करें, अन्यथा पूरे हरियाणा प्रदेश के बिजली कर्मचारी भी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
प्रदर्शन में राजकुमार डागर, मोहर सिंह, राजेश शर्मा, मनफूल डागर, रमेश कुमार, मोहन लाल, इंदरजीत, दीना बत्रा, सरजीत सोरौत, जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार, पदम सिंह, विनीत देशवाल, नरेश कुमार, दीपक शर्मा मौजूद थे।